ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

गया में डबल मर्डर केस! कुएं से मिला राजद कार्यकर्ता का शव, फील्ड ऑफिसर की गोली मारकर हत्या

गया जिले में दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। पहला मामला कोंच थाना क्षेत्र का है। तो दूसरा इमामगंज थाना क्षेत्र का मामला है।

bihar crime
रोते-बिलखते परिजन
© image
User1
3 मिनट

गया जिले में दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। कोंच थाना क्षेत्र में राजद कार्यकर्ता दिवाकर यादव का शव कुएं से बरामद किया गया, जबकि इमामगंज थाना क्षेत्र में फील्ड ऑफिसर संतोष कुमार साह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।


पहला मामला गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र का है। जहां गरारी पंचायत के सरबहदा गांव में शुक्रवार को 50 वर्षीय दिवाकर यादव का शव कुएं से बरामद किया गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी देते हुए डीएसपी टिकारी सुशांत कुमार चंचल ने बताया कि गरारी निवासी इंद्रदेव यादव के पुत्र दिवाकर यादव का शव सरबहदा गांव के बंजर जमीन में स्थित कुएं से मिला। ग्रामीणों ने शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। कोंच थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला।


बताया जा रहा है कि दिवाकर यादव राजद का पुराना कार्यकर्ता था और उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को कुएं में फेंक दिया गया था। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है और मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


दूसरा मामला इमामगंज थाना क्षेत्र के जमुना टांड के पास का है। जहां गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने रोहतास जिले के नॉन बैंकिंग फील्ड ऑफिसर संतोष कुमार साह की गोली मारकर हत्या कर दी। संतोष काराकाट थाना क्षेत्र के तिलका चौगड़ी गांव के निवासी थे। वे 33 वर्ष के थे और एक नॉन बैंकिंग संस्थान में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे।


थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि घटनास्थल से 7.6 एमएम की गोली बरामद की गई है। मृतक के भाई रविशंकर गुप्ता ने तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


गया और इमामगंज में हुई दो बड़ी हत्याओं को एसएसपी आनंद कुमार ने गंभीरता से लिया है। सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल की निगरानी में विशेष टीम का गठन किया गया है। इस टीम में इमामगंज डीएसपी, एसएचओ और तकनीकी सेल के पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है। एसएसपी ने बताया कि एफएसएल और तकनीकी टीम को घटनास्थल पर भेजकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस खुफिया जानकारी जुटाने और तकनीकी अनुसंधान कर रही है। जल्द ही दोनों मामलों का उद्भेदन कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।