ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

दोस्तों ने ही ले ली युवक की जान: घर से बुलाकार सीने में उतार दी गोली, वजह जानकर हर कोई हैरान

NALANDA: बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। अपराधी एक के बाद एक लोगों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से सा

दोस्तों ने ही ले ली युवक की जान: घर से बुलाकार सीने में उतार दी गोली, वजह जानकर हर कोई हैरान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। अपराधी एक के बाद एक लोगों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने घर से बुलाकर एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नालंदा थाना क्षेत्र के खारपर गांव की है।


मृतक की पहचान सबैत गांव निवासी मो. मंसूर आलम के 18 वर्षीय बेटे अलमास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह करीब अलमास के दो दोस्त उसके घर पहुंचे और उसे घर से बुलाकर खारपर गांव ले गए और वहां उसके सिर में गोली दाग दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से एक पिस्टल और 14 गोली बरामद किया है। राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया की अलमास को उसके ही दो दोस्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक अलमास ने आरोपी का तालाब में नहाते हुए नग्न वीडियो बना लिया था और उसे वायरल करने की धमकी दे रहा था।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता