ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

डॉक्टर बाप-बेटे ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा... अब सहा नहीं जाता

DESK : मानसिक तनाव की वजह से डॉक्टर बाप-बेटे ने खुदकुशी कर ली. बेटे के शव के पास से 3 सुसाइड नोट भी बरामद किये गए हैं. बेटे के सुसाइड नोट में लिखा था, 'अब और सहा नहीं जाता

डॉक्टर बाप-बेटे ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा... अब सहा नहीं जाता
First Bihar
2 मिनट

DESK : मानसिक तनाव की वजह से डॉक्टर बाप-बेटे ने खुदकुशी कर ली. बेटे के शव के पास से 3 सुसाइड नोट भी बरामद किये गए हैं. बेटे के सुसाइड नोट में लिखा था, 'अब और सहा नहीं जाता.' वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. 


मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभूति खंड क्षेत्र का है जहां डॉक्टर पिता और बेटे ने खुदकुशी कर ली है. पिता और पुत्र दोनों डॉक्टर थे और पुलिस को 3 सुसाइड नोट मिले हैं. बेटे के शव के पास से सुसाइड नोट मिले हैं जिसमें एक में लिखा है, 'अब सहा नहीं जाता'. जानकारी के अनुसार बाप-बेटे दोनों साथ में ही रहते थे. एक ही घर के अलग-अलग कमरे में पिता और बेटे का शव मिला है. 


ऐसा बताया जा रहा है कि बाप-बेटे ने कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है. मृतक की पहचान 75 वर्षीय माधव कृष्ण तिवारी और उनके बेटे 46 वर्षीय गौरव तिवारी के रूप में की गई है. पुलिस ने मृतक गौरव तिवारी के पास से 3 सुसाइड नोट बरामद किए हैं, लेकिन मृतक पिता के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पिता और बेटे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस जांच कर रही है.