ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

बिहार में मॉब लिंचिंग! दो युवकों को गोली मारकर भाग रहा बदमाश भीड़ के हत्थे चढ़ा, लोगों ने पीट-पीटकर ले ली जान

CHHAPRA: इस वक्त की बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां मॉब लिचिंग की घटना हुई है। दो युवकों को गोली मारकर भाग रहा बदमाश ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया और गुस्साए लोगों ने पीट-पीटकर उसे मौ

बिहार में मॉब लिंचिंग! दो युवकों को गोली मारकर भाग रहा बदमाश भीड़ के हत्थे चढ़ा, लोगों ने पीट-पीटकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: इस वक्त की बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां मॉब लिचिंग की घटना हुई है। दो युवकों को गोली मारकर भाग रहा बदमाश ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया और गुस्साए लोगों ने पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। वहीं गोली लगने से घायल हुए दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना एकमा के परसागढ़ की है।


मॉब लिंचिंग के शिकार हुए बदमाश की पहचान रीठ गांव निवासी कुख्यात बुचून शर्मा के रूप में हुई है। वहीं उसकी गोली से घायल दोनों युवकों की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ बाजार निवासी विजय पटेल के बेटे अजीत पटेल और श्रीनिवास राउत के बेटे विभूति राउत के के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि अजीत और विभूति अपने घर पर मौजूद थे, तभी कुख्यात बुचून शर्मा वहां पहुंचा और दोनों को गोली मार दी।


गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कुख्यात अपराधी रविन्द्र उर्फ बुचन शर्मा को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जबति मृतक कुख्यात बदमाश के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।