ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

शांति समिति की बैठक में हंगामा, रामनवमी जुलूस में DJ नहीं बजाने की बात पर गुस्सा हो गये लोग, एसडीओ के खिलाफ करने लगे प्रदर्शन

SARAN: छपरा में आज देर शाम शांति समिति की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित लोगों ने एसडीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दरअसल शोभायात्रा में डीजे पर प्रतिबंध लगाए जाने की बात प

शांति समिति की बैठक में हंगामा, रामनवमी जुलूस में DJ नहीं बजाने की बात पर गुस्सा हो गये लोग, एसडीओ के खिलाफ करने लगे प्रदर्शन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: छपरा में आज देर शाम शांति समिति की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित लोगों ने एसडीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दरअसल शोभायात्रा में डीजे पर प्रतिबंध लगाए जाने की बात पर लोग गुस्सा हो गये और धरना पर बैठ गये। 


बता दें कि छपरा में प्रतिवर्ष राम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति के द्वारा शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाला जाता है जो शहर के मुख्य मार्गो से होता हुआ पूरे शहर में नगर भ्रमण करता है और इसको लेकर आज स्थानीय टाउन थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई थी जिसमें एसडीओ अरुण कुमार सिंह के द्वारा डीजे के प्रतिबंध पर जब बात की गई तो शांति समिति के लोगों ने इस बात पर विरोध जताया और बैठक को छोड़कर नगर थाने के सामने सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन करने लगे।


गौरतलब है कि रमजान रामनवमी और चैती छठ को लेकर शहर में कहीं भी अप्रिय स्थिति ना बने इसके लिए आज टाउन थाना में शांति समिति की बैठक हो रही थी लेकिन जैसे ही इस बात की घोषणा की गई कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा शांति समिति के लोग इस बात का विरोध करने लगे और उसके बाद हंगामा शुरू हो गया बाद में पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों को समझाया तब जाकर मामला शांत हुआ।