ब्रेकिंग
विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाविश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंका

कंटेनर के ऊपर भूसा तहखाने में शराब: दिवाली में पटना से 35 लाख की विदेशी शराब बरामद

PATNA: बिहार में सात साल से पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है इसके बावजूद ना तो पीने वाले सुधर रहे हैं और ना ही बेचने वाले ही अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं। शराब को बिहार तक लाने के

कंटेनर के ऊपर भूसा तहखाने में शराब: दिवाली में पटना से 35 लाख की विदेशी शराब बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में सात साल से पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है इसके बावजूद ना तो पीने वाले सुधर रहे हैं और ना ही बेचने वाले ही अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं। शराब को बिहार तक लाने के लिए शराब तस्कर आए दिन तरह-तरह के हथकंडे अपना पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना के ट्रांसपोर्ट नगर का जहां उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 


उत्पाद विभाग की टीम को यह गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की भारी खेप पटना लाई गयी है। जिसकी कीमत लाखों में है। इसी सूचना के आधार पर विभाग ने एक्शन लिया और वाहन चेकिंग के दौरान 35 लाख रुपये का शराब एक कंटेनर से बरामद किया। कंटेनर में बने तहखाने में 328 कार्टन विदेशी शराब रखा हुआ था और उसके ऊपर भूसा रखा गया था। 


ऐसा इसलिए किया गया था कि पुलिस को इसकी भनक नहीं लगे लेकिन किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। उत्पाद विभाग की टीम ने लोकल पुलिस के साथ बाइपास इलाके में सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान ट्रांसपोर्ट नगर गेट नंबर 2 के पास खड़े ट्रक की स्कैनिंग की गयी तब शराब के इस बड़े खेप को बरामद किया गया। वही कंटेनर के ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार ड्राइवर से पुलिस पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने में जुटी है कि शराब को लोडिंग कहा हुई थी और इसकी डिलीवरी कहां किया जाना था। 


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता