ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar News: बिहार में दो वाइफ ने कर दिया पति का बंटवारा, पहली के साथ 4 दिन तो दूसरी के साथ 3 दिन रहने का फॉर्मूला हुआ सेट

Bihar News: बिहार के पूर्णिया में पुलिस परामर्श केंद्र ने एक घर को टूटने से बचा लिया। एक पति की दो पत्नियों के लिए ऐसा फॉर्मूला सेट किया कि हर कोई हैरान है।

Bihar News
बिहार में पति का बंटवारा
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के पूर्णिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आपने दुकान, मकान, खेत, खलिहान के बंटवारा के बारे में तो सुना होगा लेकिन यहां दो पत्नियों ने अपने पति का ही बंटवारा कर दिया। पुलिस परिवार परामर्श केंद्र ने जो फॉर्मूला सेट किया वह भी हैरान करने वाला है। पति को पहली पत्नी के साथ सप्ताह में चार दिन जबकि दूसरी के साथ तीन दिन रहना होगा।


दरअसल, पूर्णिया के एक शख्स ने पहली पत्नी के रहते हुए उसे बिना तलाक दिए दूसरी शादी रचा ली थी। पहली पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो पति उसे मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने लगा। दोनों की शादी के कई साल बीत चुके थे। दोनों के बच्चे भी थे, जिनका खर्च उठाने से युवक मना कर रहा था। दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर इसको लेकर विवाद होता रहता था।


इसके बाद यह मामला थाने पहुंचा और दोनों को पुलिस परामर्श केंद्र में बुलाया गया। जहां पति ने अपनी गलती स्वीकार की और पूरे सम्मान के साथ वह दोनों पत्नियों को साथ रखना चाहता है। लेकिन उनसे साथ सबसे बड़ी समस्या थी कि दोनों पत्नियों को वह एकसाथ कैसे रखे। युवक की बात सुनने के बाद परामर्श केंद्र के वरिष्ठ सदस्य दिलीप कुमार की पहल पर एक अनोखा समाधान निकाला गया।


पुलिस परामर्श केंद्र ने पति को सलाह दिया कि वह पहली पत्नी के साथ सप्ताह में चार दिन जबकि दूसरी पत्नी के साथ सप्ताह में तीन दिन रहे। इसके अलावा अपने दोनों बच्चों को हर महीने चार हजार रुपए खर्च के लिए देने को कहा, जिसपर पति और दोनों पत्नियां तैयार हो गईं और खुशी-खुशी सभी घर लौट गए। इस अजीबोगरीब मामले को जानकर हर कोई हैरान है।