ब्रेकिंग
सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां✦सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां

धारदार हथियार से शख्स की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

JAMUI : जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रडीह पंचायत के पाटजोरी चरका पत्थर इलाके में अज्ञात लोगों ने एक ताड़ी विक्रेता की गला रेत कर हत्या कर दी और शव को छोड़कर फरार हो

धारदार हथियार से शख्स की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

JAMUI : जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रडीह पंचायत के पाटजोरी चरका पत्थर इलाके में अज्ञात लोगों ने एक ताड़ी विक्रेता की गला रेत कर हत्या कर दी और शव को छोड़कर फरार हो गए.


मिली जानकारी के अनुसार रामचंद्रडीह पंचायत के पिपरा गांव निवासी और ताड़ी विक्रेता 50 वर्षीय श्यामलाल मुर्मू अपने घर से ताड़ी लाने के लिए रंगमटिया गांव की ओर जा रहा था. इसी क्रम में पाटजोरी स्थित चरका आहार के पास पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने ताड़ी विक्रेता को अपने कब्जे में ले लिया और धारदार हथियार से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी. 


घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. इधर ताड़ी विक्रेता जब अपने गंतव्य स्थान की ओर नहीं पहुंचा तो घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी. जिसके बाद पता चला कि मृतक का शव चरका पत्थर कच्ची सड़क के सामने फेंका हुआ है. सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंचे तो देखा कि श्याम लाल का गर्दन रेता हुआ शव पड़ा हुआ है. शव के पास ही मृतक की हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक, खैनी की चुनौटी, मफलर आदि पड़ा हुआ था.


घटना के बाद परिजनों ने मामले की सूचना चकाई पुलिस को दी. घटना की जानकारी पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गहन जांच पड़ताल की. इस दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी, बेटे आदि से भी घटना के संबंध में पूछताछ की. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता