ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

ऑपरेशन क्लीन से पुलिस महकमे में खलबली, थानेदारों के चीरहरण पर डीजीपी बोले सब देख रहा हूं

PATNA : सूबे में दागी पुलिस अफसरों पर हो रही बड़ी कार्रवाई से अब पुलिस विभाग के अंदर लामबंदी शुरू होने लगी. पुलिस महकमे के कुछ अफसर इस कार्रवाई से दुखी हैं और और अपनी खीज निकाल रहे है

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : सूबे में दागी पुलिस अफसरों पर हो रही बड़ी कार्रवाई से अब पुलिस विभाग के अंदर लामबंदी शुरू होने लगी. पुलिस महकमे के कुछ अफसर इस कार्रवाई से दुखी हैं और और अपनी खीज निकाल रहे हैं. एक इंस्पेक्टर ने इस कार्रवाई के खिलाफ फेसबुक पर अपनी भड़ास निकाली. इस इंस्पेक्टर ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा था कि बिहार की रीढ़ थानेदारों को चीरहरण हो रहा है. इस पोस्ट के बाद पुलिस महकमें में खलबली मच गई. https://www.youtube.com/watch?v=YLlhDcwYvBA बात यहां तक बढ़ गई की इस मामले में डीजीपी को संज्ञान लेना पड़ा. डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने इंस्पेक्टर के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सब देख रहे हैं. फेसबुक पर कुछ इंस्पेक्टर विरोध कर रहे हैं. डीजीपी ने कड़े लहजे में कहा कि सब देख रहे हैं और उनके बारे में सब लोग जानते भी हैं. डीजीपी के इस बयान के बाद इंस्पेक्टर साहब ने फेसबुक से अपने पोस्ट को डिलीट कर लिया. लेकिन इस पोस्ट के बाद यह चर्चा होने लगी कि बिहार पुलिस में चल रहे ऑपरेशन क्लीन से एक तपके में काफी खलबली मची हुई है.
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता