ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

महिला के साथ हैवानियत: देवर ने झांसा देकर बनाया हवस का शिकार, प्राइवेट पार्ट में चाकू मारकर हुआ फरार

NALANDA: नालंदा में एक रिश्ते में लगने वाले देवर ने भाभी को न सिर्फ अपनी हवस का शिकार बनाया बल्कि भेद खुलने के डर से उसके साथ हैवानित भी की। आरोपी ने पहले तो महिला को झांसा देकर रे

महिला के साथ हैवानियत: देवर ने झांसा देकर बनाया हवस का शिकार, प्राइवेट पार्ट में चाकू मारकर हुआ फरार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: नालंदा में एक रिश्ते में लगने वाले देवर ने भाभी को न सिर्फ अपनी हवस का शिकार बनाया बल्कि भेद खुलने के डर से उसके साथ हैवानित भी की। आरोपी ने पहले तो महिला को झांसा देकर रेप किया और बाद में उसके प्राइवेट पार्ट में चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना चेरो ओपी थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


जानकारी के मुताबिक, चेरो ओपी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला को रिश्ते में देवर लगने वाला देवर लंबे समय से झूठे प्रेम का झांसा दे रहा था। इसी बीच आरोपी विधवा महिला को सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दे डाला। महिला ने जब घटना के बारे में लोगों को जानकारी देने की बात कही तो आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गया।


खून से लथपथ महिला किसी तरह से घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में परिजन घायल महिला को अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है।