ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

देश के सात राज्यों में NIA की रेड, रामेश्वरम कैफै ब्लास्ट मामले में छापेमारी

DESK: बेंगलुरु के ब्रुकफील्ड इलाके में बीते एक मार्च को रामेश्वर कैफे में हुए ब्लास्ट मामले में एनआईए ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इस मामले में एनआईए ने बंगलुरू में कई लोकेशन पर

देश के सात राज्यों में NIA की रेड, रामेश्वरम कैफै ब्लास्ट मामले में छापेमारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: बेंगलुरु के ब्रुकफील्ड इलाके में बीते एक मार्च को रामेश्वर कैफे में हुए ब्लास्ट मामले में एनआईए ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इस मामले में एनआईए ने बंगलुरू में कई लोकेशन पर रेड की है। खबर है कि देश का सात राज्यों में एनआईए की टीम छापेमारी कर रही है। जेल में कैदियों के रेडिक्लाइजेशन के मामले में रेड चल रही है। ब्लास्ट के जेल में बंद आतंकियों के कनेक्शन को लेकर भी NIA को शक है।


दरअसल, बीते एक मार्च को दोपहर करीब 1 बजे ब्रुकफील्ड इलाके में स्थित मशहूर रामेश्वर कैफे में जोरदार धमाका हुआ था। कैफे में बैग में रखी किसी चीज में इतना जोरदार धमाका हुआ कि कैफे और उसके आसपास काला धुआं फैल गया था। धमाके में कम से कम 9 लोग घायल हो गए थे।इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई थी। बाद में इस बाद की पुष्टि हुई कि धमाका मामूली धमाका नहीं था बल्कि बम ब्लास्ट था।


धमाके का सीसीटीवी फुटेज सामने आया जिसमें एक आदमी को कैफे में बैग रखते हुए देखा गया है। बैग लेकर कैफे पहुंचे व्यक्ति ने कैश काउंटर से टोकन लिया और बैग वहीं रख दिया था, इसके बाद जोरदार धमाका हुआ था। धमाके की जांच का जिम्मा एनआईए को सौंपा गया था। अब एनआईए इस मामले में देश के सात राज्यों में छापेमारी कर रही है। एनआईए को शक है कि जेल में बंद आतंकियों ने ब्लास्ट की साजिश रची है।