ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

देशभर के कई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी : अधिकारियों को e-mail भेजकर दी गई जानकारी

DESK : लोकसभा चुनाव को लेकर जारी गहमागहमी के बीच देशभर के कई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक ई-मेल के जरिए दावा किया गया है कि जयपुर और गोवा एयरपोर्ट पर बम प्लांट

देशभर के कई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी : अधिकारियों को e-mail भेजकर दी गई जानकारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : लोकसभा चुनाव को लेकर जारी गहमागहमी के बीच देशभर के कई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक ई-मेल के जरिए दावा किया गया है कि जयपुर और गोवा एयरपोर्ट पर बम प्लांट किया गया है। इस खबर के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाईअलर्ट पर हैं।


एक अधिकारी के मुताबिक सोमवार को उन्हें एक ई-मेल मिला है। जिसमें दावा किया गया है कि जयपुर और गोवा समेत देशभर के कई हवाई अड्डों पर बम रखे गए हैं। इस जानकारी के बाद सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है और तमाम हवाईअड्डों की सुरक्षा सख्त कर दी गई है। साथ ही सर्च ऑपरेशन भी शुरू कर दिया गया है। हालांकि फिलहाल कहीं से किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की खबर नहीं है।


जयपुर एयरपोर्ट थाने की पुलिस के मुताबिक किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एयरपोर्ट अधिकारियों को बम विस्फोट की धमकी वाला ई-मेल भेजा गया है। इसी तरह की धमकी बीते 26 अप्रैल को भी दी गई थी। ई-मेल भेजने वाले की पहचान के लिए कार्रवाई की जा रही है। एयरपोर्ट की सघन जांच की गई है। हालांकि कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है।


उधर, दक्षिण गोवा के डाबोलिम एयरपोर्ट पर बम होने की खबर मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इस खबर के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एयरपोर्ट पर बम निरोधक दस्ता को जांच में लगाया गया है। फिलहाल ई-मेल कहां से आया और किसने भेजा है, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।