ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Elvish Yadav, Bharti Singh Summoned: पांच सौ करोड़ के घोटाले में दिल्ली पुलिस का एक्शन, एल्विश यादव और भारती सिंह समेत पांच लोगों को भेजा समन

DELHI: पांच सौ करोड़ रुपए के धोखाधड़ी के मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव और कॉमेडियन भारती सिंह समेत पांच लोगों को दिल्ली पुलिस ने समन भेजा है। पुलिस को लगातार लोगों की शिकायतें मिल

Elvish Yadav, Bharti Singh Summoned: पांच सौ करोड़ के घोटाले में दिल्ली पुलिस का एक्शन, एल्विश यादव और भारती सिंह समेत पांच लोगों को भेजा समन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: पांच सौ करोड़ रुपए के धोखाधड़ी के मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव और कॉमेडियन भारती सिंह समेत पांच लोगों को दिल्ली पुलिस ने समन भेजा है। पुलिस को लगातार लोगों की शिकायतें मिल रही थीं कि यूट्यूबर्स ने अपने FB पेज पर HIBOX मोबाइल एप्लिकेशन का प्रचार प्रसार किया और निवेश करने के लिए लोगों को लुभाने की कोशिश की।


लोगो से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने घोटाले के मुख्य आरोपी 30 वर्षीय शिवराम को चेन्नई से गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर यह आरोप लगाया गया है कि इन्होंने HIBOX मोबाइल एप्लिकेशन का प्रचार किया और निवेश के लिए लोगों को झांसा देने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, HIBOX मोबाइल एप्लिकेशन एक सुनियोजित घोटाले का हिस्सा था।


इस एप्लिकेशन के जरिए आरोपी हर दिन एक से पांत प्रतिशत की गारंटीड रिटर्न का वादा किया था। इस एप को इसी साल फरवरी महीने में लॉन्च किया गया था। तीस हजार से अधिक लोगों ने इसमें निवेश किया था। शुरुआत में निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिला लेकिन बाद में एन ने तकनीकि गड़बड़ी समेत अन्य मुद्दों का हवाला देते हुए पेमेंट को रोक दिया।


जिसके बाद लोगों की शिकायत पर पुलिस ने इस खेल के मास्टरमाइंड शिवराम को गिरफ्तार कर लिया और उसके अलग-अलग बैंक खातों से 18 करोड़ रुपए जब्त किए हैं। बीते 20 अगस्त को स्पेशल सेल ने केस दर्ज किया था। इसी मामले में दिल्ली पुलिस ने एल्विश यादव और कॉमेडियन भारती सिंह समेत पांच लोगों को समन भेजा है।