ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

शादी के नाम पर ठगी करने वाला कपल अरेस्ट, दिल्ली पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा, 5 साल से थे फरार

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले शातिर पति-पत्नी को अरेस्ट किया है। कपल उन लोगों को अपने जाल में फंसाते थे, जिनकी शादी नहीं होती थी।

Delhi Crime News
सांकेतिक तस्वीर
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे शातिर पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है जो शादी के नाम पर लोगों से ठगी करता था। शातिर पति-पत्नी का गैंग उन लोगों को अपने जाल में फंसाता था, जिनकी शादी नहीं होती थी। ये दोनों शातिर आरोपी शादी के नाम पर उनसे मोटी रकम भी ठगते थे।


गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राहुल उर्फ दीन मोहम्मद और उसकी पत्नी के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी पिछले 5 साल से फरार थे और कोर्ट ने इन्हें भगोड़ा घोषित कर रखा था। पुलिस को दोनों की लंबे समय से तलाश थी। पुलिस ने बताया कि साल 2019 में सुल्तानपुरी थाने में एक FIR दर्ज हुई थी। FIR में दंपत्ति के खिलाफ शिकायत थी कि दोनों अपने गिरोह के साथ मिलकर नकली शादियां करवाता था। गिरोह के सदस्य पहले उन लोगों की पहचान करते थे जो शादी के लिए लड़की की तलाश कर रहे होते थे। फिर ये लोग लड़की के रिश्तेदार और बिचौलिए बनकर शिकार को अपने जाल में फंसाते थे। जब कोई व्यक्ति शादी के लिए तैयार हो जाता तो उससे मोटी रकम वसूल ली जाती थी।


जब पुलिस की टीम को पता चला कि 2019 से फरार चल रहे आरोपी फिर से लोगों को अपने जाल में फंसा रहे है तब पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में फर्जी ग्राहक बनकर जाल बिछाया। हेड कांस्टेबल सुरेंद्र ने खुद को शादी के लिए लड़की की तलाश करने वाला बताया और आरोपियों से संपर्क किया और जैसे ही गिरोह झांसे में आया पुलिस ने उन्हें जहांगीरपुरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी पति-पत्नी ने कबूल किया कि है वो शादी के नाम पर लोगों को ठगने का काम कर रहे थे।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता