ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दिल्ली में बिहार के 5 लोगों की मौत, बंद कमरे से मिली पति-पत्नी और 3 बच्चों की डेड बॉडी

DELHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है दिल्ली से जहां बिहार के रहने वाले एक पूरे परिवार की डेड बॉडी कमरे से बरामद हुई है. इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. एक घर से 5 ल

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DELHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है दिल्ली से जहां बिहार के रहने वाले एक पूरे परिवार की डेड बॉडी कमरे से बरामद हुई है. इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. एक घर से 5 लोगों की डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया है. बन कमरे से पति-पत्नी और 3 बच्चों की डेड बॉडी मिली है. ये सभी बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले थे. 


दिल्ली के भजनपुरा इलाके में आज एक घर में पांच शव मिलने से सनसनी फैल गई. घर से पति-पत्नी और तीन बच्चों की लाश मिली है. एक साथ 5 लोगों की डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया. ये सभी बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले थे. घटना की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया है. दिल्ली के जॉइंट पुलिस कमिश्नर अलोक कुमार ने बताया कि मृतक परिवार पिछले 6-7 महीने से दिल्ली में इस जगह पर रहता था. उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि कई दिनों दे डेड बॉडी यहां बंद पड़ी हुई है. फोरेंसिक टीम को बुलाकर मामले की छानबीन की जा रही है. 



घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने शुरूआती जांच में हत्या की आशंका जताई है. मृतक बैट्री वाला रिक्शा चलाता था. बताया जा रहा है कि सभी लाशें करीब एक हफ्ते पुरानी है. बच्चों की उम्र 18, 16 और 12 के बीच हैं.  

टैग्स