ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

डेढ़ करोड़ के ब्राउन शुगर के साथ दो भाई गिरफ्तार, घर में चला रहा था फैक्ट्री

CHATRA: चतरा में दो सगे भाईयों को डेढ़ करोड़ के ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने दबोचा है। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। इन दोनों भाईयों ने घर में ही मिनी ब्राउन शुगर फ्रैक्ट्री खो

डेढ़ करोड़ के ब्राउन शुगर के साथ दो भाई गिरफ्तार, घर में चला रहा था फैक्ट्री
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHATRA: चतरा में दो सगे भाईयों को डेढ़ करोड़ के ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने दबोचा है। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। इन दोनों भाईयों ने घर में ही मिनी ब्राउन शुगर फ्रैक्ट्री खोल रखा था। इस बात की गुप्त सूचना चतरा एसपी विकास पांडेय को मिली थी। 


जिसके बाद एसपी के निर्देश पर डीएसपी रोहित रजवार के नेतृत्व में छापेमारी की गयी। वशिष्टनगर जोरी थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने दोनों भाईयों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 28 किलो 50 ग्राम गिला अफीम, ब्राउन शुगर बनाने में प्रयोग होने वाले जैक मशीन, ढक्कन, लकड़ी का टुकड़ा, प्लास्टिक टब और अफीम से सना कपड़ा पुलिस ने मौके से जब्त किया है। 


बताया जाता है कि ये दोनों सगे भाई हैं जो मिलकर घर से ही यह धंधा करता था। पुलिस ने राजगुरू गांव में छापेमारी की और ब्राउन शुगर के मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया। गिरफ्तार दोनों भाईयों की पहचान देवनंदन गंझू और पंकज के रूप में हुई है। ये दोनों भाई मिलकर नशे का काला कारोबार करते थे। फिलहाल पुलिस दोनों भाईयों को जेल भेजने में जुटी है।