ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

Bihar News: मर्डर या सुसाइड? कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस

बिहार के गोपालगंज में एक युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. युवक की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है, पुलिस जांच में जुट गई है.

Bihar News
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के सरेया वार्ड नंबर एक में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल हो गया, जब किराए के मकान में एक युवक ने फंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। स्थानीय लोगों के सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।


मृतक की पहचान यूपी के बलिया जिले के रसड़ा गांव निवासी मुन्ना सोनी के 23 वर्षीय बेटा विशाल कुमार के रूप में किया गया। बताया जाता है कि विशाल कुमार सोनी अपनी मां-पिता और एक भाई के साथ पिछले तीन वर्ष से गोपालगंज के सरेया वार्ड नंबर एक निवासी स्व- अशोक तिवारी के मकान में  रहता था और जंगलिया स्थित दुपट्टा सेंटर में मजदूरी करता था। 


कल मृतक के बड़ी मां के श्राद्ध कर्म है। उसी में शामिल होने उसके पिता और मां अपने गांव गए थे। वह अपनी बहन के साथ आज अपने गांव जाने वाला था। इसी बीच यवक फंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आज सुबह जब मृतक की बहन उसका शव पंखे से लटकता देख शोर मचाई। तो आस पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।


स्थानीय लोगो के सूचना पर मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सदर एसडीपीयो प्रांजल कुमार ने बताया कि नगर थाना के सरेया वार्ड नंबर एक मे एक युवक का फंखे से लटकता शव बरामद हुआ है। हत्या है या आत्म हत्या, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज