ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

नहर किनारे युवक का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, पुलिस कर रही है छानबीन

MUZAFFARPUR : जिले में कर्जा थाना इलाके के पकड़ी पुल के समीप नहर किनारे से एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. शव की पहचान कर उसके परिजनों को

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MUZAFFARPUR : जिले में कर्जा थाना इलाके के पकड़ी पुल के समीप नहर किनारे से एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. शव की पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी गई है. इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मृतक राजाबाबू पारू थाना इलाके के फतेहाबाद गाँव का रहने वाला था. मनोज चौधरी के बेटे के रूप में पहचान की गई है. परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम को वह अपने घर से सब्जी लाने के लिए बाजार निकला था. उसके बाद से ही उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था. काफी खोजबीन करने के बावजूद भी उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था. घटना की खबर मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया. मामले को लेकर एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की छानबीन कर रही है. मुजफ्फरपुर से सोनू शर्मा की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता