ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

DC और SP के ड्राइवर ने महिला के साथ की गैंगरेप, पुलिस ने दोनों को दबोचा

PALAMU: पलामू के डीसी और एसपी के ड्राइवर पर एक महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों से पूछताछ जा

DC और SP के ड्राइवर ने महिला के साथ की गैंगरेप, पुलिस ने दोनों को दबोचा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PALAMU: पलामू के डीसी और एसपी के ड्राइवर पर एक महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है। जबकि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश यादव और धर्मेंद यादव के रूप में हुई है। दोनों यहां के डीसी और एसपी के ड्राइवर हैं। एसपी रेश्मा रमेशन ने इस घटना की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

बताया जाता है कि पीड़िता पलामू की ही रहने वाली है वह डॉक्टर से इलाज कराने के लिए मेदिनीनगर आई थी। उसके मोबाइल से अचानक आउटगोइंग कॉल बंद हो गया था वो मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए पहले चली गयी। अस्पताल के बाहर वो मोबाइल रिचार्ज दुकान को खोज रही थी तभी उसकी मुलाकात एक ड्राइवर से हुई जिसमें पैसे लेकर उसका मोबाइल रिचार्ज कर दिया। जिसके बाद महिला वहां से अस्पताल के लिए निकल गयी। 


लेकिन कुछ ही देर बाद उसी ड्राइवर ने फोन किया जिसने उसका मोबाइल रिचार्ज किया था। उसने महिला को फोन करके बुलाया तब महिला भी वहां पहुंच गयी। जहां उसके साथ एक और ड्राइवर मौजूद था। जिसके बाद दोनों ड्राइवर ने महिला को जबरन हाउसिंग कॉलोनी ले गये जहां बारी-बारी से महिला के साथ गैंगरेप किया। जिसके बाद दोनों मौके से फरार हो गये। 


पीड़िता मेदिनीनगर थाने पहुंची और इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मामला थाने में दर्ज किया गया। थाने में मामला दर्ज होने के बाद एक्शन में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में उसने बताया कि वह पलामू के डीसी और एसपी की गाड़ी चलाता है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।