ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

दारोगा ने थाने में किया बलात्कार, गैंगरेप की रिपोर्ट लिखाने गई थी पीड़िता

DESK : एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने समाज को शर्मसार कर दिया है. दरअसल एक महिला ने दारोगा के ऊपर बलात्कार करने का आरोप लगाया है, जो थाने में गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराने पहु

दारोगा ने थाने में किया बलात्कार, गैंगरेप की रिपोर्ट लिखाने गई थी पीड़िता
First Bihar
2 मिनट

DESK :  एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने समाज को शर्मसार कर दिया है. दरअसल एक महिला ने दारोगा के ऊपर बलात्कार करने का आरोप लगाया है, जो थाने में गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी. इस घटना को लेकर एडीजी ने जांच शुरू कर दी गई है. अधिकारी का कहना है कि आरोप सही हुए तो केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी.


मामला उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले का है, जहां गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराने थाने गई महिला से एक दारोगा ने कथित रूप से रेप किया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जलालाबाद क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय एक महिला ने आरोप लगाया है कि "30 नवंबर को वह मदनपुर जा रही थी. रास्ते में उसका ई-रिक्शा खराब हो गया,इसके बाद वह पैदल जाने लगी. तभी कार से आए पांच लोगों ने उसे पकड़ लिया और खेत में ले जाकर उससे कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया."


थाने में हुई इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारी ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि महिला का दावा है कि जब वह अपने साथ हुई वारदात की शिकायत के लिए जलालाबाद थाने गई तो वहां मौजूद दारोगा विनोद कुमार ने उसे अपने कमरे में ले जाकर उससे कथित तौर पर रेप किया. महिला ने बरेली क्षेत्र के अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चंद्र से शिकायत की थी. उनके आदेश पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि वह खुद इस मामले की जांच कर रहे हैं. 

टैग्स