ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

पुलिस और ग्रामीणों पर मवेशी चोरों ने किया हमला, रणक्षेत्र में तब्दिल हुआ पूरा गांव

DARBHANGA: दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव में मवेशी चोरों और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई। इसमें मवेशी चोरों ने पुलिस और ग्रामीणों पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए। ग्रामी

पुलिस और ग्रामीणों पर मवेशी चोरों ने किया हमला, रणक्षेत्र में तब्दिल हुआ पूरा गांव
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव में मवेशी चोरों और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई। इसमें मवेशी चोरों ने पुलिस और ग्रामीणों पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए। ग्रामीणों और पुलिस पर हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। 


दरअसल जिले में पिछले कुछ समय से गाय-भैंस की चोरी की दर्जनों घटनाएं हो चुकी हैं। जिससे लोग काफी परेशान हैं। इसी क्रम में सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के चमनपुर गांव से कई गायें एक साथ फिर चोरी हो गईं। मवेशी मालिक चोर का पता लगाते लगाते आखिरकार चोरों के घर जा पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों में भिडंत हो गई। 


चोरों ने मवेशी मालिकों की पिटाई कर दी। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। कमतौल थाना पुलिस से जब बात नहीं संभली तो सिंहवाड़ा थाना पुलिस और मब्बी ओपी पुलिस को भी बुलाया गया। तीनों थानों की पुलिस की मौजूदगी में चोरों ने काफी देर तक ईंट-पत्थर बरसाए और पुलिस को अपने पास तक नहीं फटकने दिया। 


आखिरकार प्रभारी सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में भारी पुलिस बल गांव में भेजा गया। तब जाकर स्थिति नियंत्रित हुई। पुलिस ने इस मामले में 8 चोरों को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से हथियार भी बरामद किया गया है।

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता