ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

मोजा पहनकर स्कूल नहीं गया तो टीचर और डायरेक्टर ने मिलकर तीसरी कक्षा के छात्र को पीटा, स्कूल प्रशासन के खिलाफ केस दर्ज

DARBHANGA: दरभंगा में शिक्षक का खौफनाक चेहरा सामने आया है। एक ओर जहां शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के तहत धारा 17 पूरी तरह से बच्चों पर शारीरिक दंड पर रोक लगाती है। इसके बावजूद प्

मोजा पहनकर स्कूल नहीं गया तो टीचर और डायरेक्टर ने मिलकर तीसरी कक्षा के छात्र को पीटा, स्कूल प्रशासन के खिलाफ केस दर्ज
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा में शिक्षक का खौफनाक चेहरा सामने आया है। एक ओर जहां शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के तहत धारा 17 पूरी तरह से बच्चों पर शारीरिक दंड पर रोक लगाती है। इसके बावजूद प्राइवेट स्कूलों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। महज 9 साल के छात्र जो तीसरी कक्षा में पढ़ता है उसकी पिटाई स्कूल के टीचर और डायरेक्टर ने इसलिए कर दी क्योंकि वह मोजा पहनकर स्कूल नहीं आया था। स्कूल आने की हड़बड़ी में उसने बिना मोजा के ही जूते पहन लिया था। 


मामला दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के भैरोपट्टी स्थित नोट्रेडम इंटरनेशनल स्कूल का है जहां तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की इसलिए पिटाई की गयी कि उसने जूता के अंदर मौजा नहीं पहना था। जब इस बात की जानकारी छात्र के परिजन को लगी तो उन्होंने इस बात की लिखित शिकायत बहादुरपुर थाना में दर्ज करायी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


दरअसल, बहादुरपुर 7/2 के जिला परिषद सुजाता कुमारी के 9 वर्षीय पुत्र प्रियांशु नोट्रेडम इंटरनेशनल स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ाई करता है। शनिवार को जब वह स्कूल गया तो जूता के अंदर मोजा नहीं पहना था। जिसे देख स्कूल के शिक्षक अरविंद कुमार एवं डायरेक्टर मनोज कुमार ने प्रियांशु की पिटाई कर डाली। जिससे प्रियांशु कुमार के बाएं साइड के गाल फूल गया। जिससे गुस्सा होकर प्रियांशु की मां सुजाता कुमारी ने इसकी लिखित शिकायत थाना में दर्ज करायी।


सुजाता कुमारी ने नोट्रेडम इंटरनेशल स्कूल पर यह आरोप लगाया कि तीसरी क्लास में पढ़ने वाले उनके बेटे प्रियांशु स्कूल जाने के दौरान जूते के अंदर मोजा पहना भूल गया। वह स्कूल जाने की हड़बड़ी में बिना मोजा पहने ही स्कूल चला गया। इसी बात से गुस्साएं स्कूल के शिक्षक अरविंद कुमार एवं डायरेक्टर मनोज कुमार ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे उनके पुत्र के बाएं साइड का गाल फूल गया है। जिसका इलाज चल रहा है। 


उसके अलावा उन्होंने स्कूल के निदेशक के साथ-साथ शिक्षकों पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे बेटे को हमेशा शारिरीक दंड स्कूल की ओर से दिया जाता है। जिसका असर पढन पाठन पर पड़ रहा है। मासूम बच्चे को ऐसा करने से काफी कठिनाई होती है। वही बहादुरपुर थाना के प्रभारी मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि जिला परिषद सदस्य सुजाता कुमारी के आवेदन पर स्कूल प्रबंधक एवं शिक्षक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।