ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

दरभंगा में आयकर विभाग की रेड, व्यवसायियों के बीच मचा हड़कंप

DARBHANGA: दरभंगा में सोमवार की अहले सुबह पटना से आई इनकम टैक्स की टीम ने दोनार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अशोक कैटल फीड्स एंड दिव्य दृष्टि पोल्ट्री फॉर्म में छापेमारी की। आयकर विभाग

दरभंगा में आयकर विभाग की रेड, व्यवसायियों के बीच मचा हड़कंप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा में सोमवार की अहले सुबह पटना से आई इनकम टैक्स की टीम ने दोनार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अशोक कैटल फीड्स एंड दिव्य दृष्टि पोल्ट्री फॉर्म में छापेमारी की। आयकर विभाग की टीम अशोक मंसारिया व आनंद मंसारिया और राजकुमार मंसारिया के फैक्ट्री सहित आवास पर छापेमारी कर रही है। आयकर विभाग की टीम इनके लेन-देन के दस्तावेज, व्यवसाय का पूरा ब्यौरा समेत कई प्रमुख चीजों को खंगाल रही है। 


इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड से जिले के व्यवसायियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पटना से आई आयकर विभाग की टीम ने अहले सुबह 7 बजे से ही फैक्ट्री में छापेमारी कर रही है। फैक्ट्री कैटल फीड, पोल्ट्री फार्म और फ्लोर मिल्स तीनो भाइयों का है। अशोक मंसारिया ,आनंद मंसारिया ,राज कुमार मंसारिया, आटा मिल, पोल्ट्री व्यवसाय समूह, पशु आहार के निर्माण और बिक्री के व्यवसाय से जुड़े हैं। इनका दरभंगा के इंडस्ट्रियल एरिया में अशोका कैटल एंड पोल्ट्री फीड प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी है।