ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

पिस्टल के बल पर 12 लाख की लूट, कैश वैन लूटकर फायरिंग करते हुए अपराधी फरार

DARBHANGA : इस वक्त एक बड़ी खबर दरभंगा से सामने आ रही है. पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. देर श

पिस्टल के बल पर 12 लाख की लूट, कैश वैन लूटकर फायरिंग करते हुए अपराधी फरार
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA :  इस वक्त एक बड़ी खबर  दरभंगा से सामने आ रही है. पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. देर शाम कमतौल-जाले थानाक्षेत्र की सीमा पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की ब्रह्मपुर कदम चौक शाखा के एटीएम में रुपये भरने पहुंचे कैशवैन को हथियार के बल पर लूट लिया.


बदमाशों द्वारा एटीएम  कैश वैन से 12 लाख लूट लिया. हालांकि, लूटी गई राशि की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है.  लूट की घटना को होता देख बैंक में काम कराने आए स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो बदमाशों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई. इस दौरान दर्जन भर से ज्यादा राउंड गोली चली.


इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बैंक में आए ग्राहकों या गार्ड ने भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की.  इस बीच बदमाशों की गोली से ग्रामीण बाजार में सब्जी लेने आए पड़ोस गांव रतनपुर का ग्रामीण मनोज कुमार शर्मा को लगी है. उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच ले जाया गया है.  बदमाश छह की संख्या तीन अलग-अलग बाइक पर सवार थे. घटना को अंजाम देने के बाद सभी कमतौल की ओर फरार हो गए.


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाश बाइक पर ही लूटे गए रुपयों को बैग में रखकर भागे हैं. घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम अपने अधिकारी के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं. तत्काल सिंहवाड़ा, सिमरी, जाले, कमतौल, मब्बी, केवटी, रैयाम समेत कई थानों की पुलिस को नाकेबंदी कर छापेमारी में लगाया गया है.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Prashant

FirstBihar संवाददाता