ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार : डायन का आरोप लगाकर महिला के साथ हैवानियत, बच्चे की मौत के बाद पोल से बांधकर पीटा

DARBHANGA : दरभंगा में डायन बिसाही के आरोप में एक महिला के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। यहां बच्चे की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पोल से बांधकर एक महिला की जमकर पिटा

बिहार : डायन का आरोप लगाकर महिला के साथ हैवानियत, बच्चे की मौत के बाद पोल से बांधकर पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA : दरभंगा में डायन बिसाही के आरोप में एक महिला के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। यहां बच्चे की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पोल से बांधकर एक महिला की जमकर पिटाई कर दी। घटना सकतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। ग्रामीण महिला से मृत बच्चे को जिंदा करने की बात कह रहे थे। महिला ने जब इससे इनकार किया तो लोगों ने महिला को पीट-पीटकर निर्वस्त्र कर दिया। घटना बीते 27 सितंबर की है। इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है।


बताया जा रहा है कि बीते 25 सितंबर को ढाई वर्षीय आयुष रहस्यमय ढंग से अपने घर से लापता हो गया था। दो दिनों के बाद आयुष का शव उसके ही घर के पास एक अर्धनिर्मित मकान से बरामद हुआ था। जिसके बाद बच्चे के परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने गांव की ही एक महिला पर डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए आशंका जताया कि उक्त महिला ने ही आयुष की हत्या करने के बाद शव को अर्धनिर्मित घर में छिपा दिया होगा। इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और महिला को खंभे से बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को लोगों के चंगुल से मुक्त कराया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इसी बीच वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के माध्यम से आरोपियों की पहचान में जुटी है।