ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार : सीएसपी संचालक से लाखों की लूट, गोली मारकर फरार हुए अपराधी

DARBHANGA : दरभंगा में बेखौफ अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. जिले के मोरे थाना क्षेत्र में एक सीएसपी संचालक को गोली मारकर 3 लाख की लूट हुई है. बाइक सवार अपराधियों न

बिहार : सीएसपी संचालक से लाखों की लूट, गोली मारकर फरार हुए अपराधी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DARBHANGA : दरभंगा में बेखौफ अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. जिले के मोरे थाना क्षेत्र में एक सीएसपी संचालक को गोली मारकर 3 लाख की लूट हुई है. बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपी संचालक एहसान राजा को गोली मारी. गोली बाएं हाथ के आर पार हो गई है, जिससे हड्डी टूट गई. गंभीर हालत में उसे डीएमसीएच ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है.


जानकारी के मुताबक, सीएसपी संचालक मोरे थाना के अंतर्गत सराय रतनपुरा के रहने वाले हैं. एहसान राजा बैंक से घर लौट रहे थे. रास्ते में सुनसान सा जंगल है वही पर तीन आदमी बाइक पर आए और गोली मारकर फरार हो गये. गोली उनके बाएं हाथ में लगी. पीड़ित को डीएमसीएच ईलाज के लिए भर्ती कराया गया, जंहा इलाज चल रहा है.


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सुचना दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. वहीं, सीएसपी संचालक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद लोगों में आक्रोश है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT

FirstBihar संवाददाता