ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: वर्चस्व को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, दो लोगों को लगी गोली; मौके पर मची अफरा-तफरी

DARBHANGA: बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी की घटना में दो लोगों को गोली लगी है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। दोनों घायलों को इलाज के लि

बिहार: वर्चस्व को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, दो लोगों को लगी गोली; मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी की घटना में दो लोगों को गोली लगी है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दरअसल, विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कैदराबाद में आपसी वर्चस्व को लेकर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया है। गोलीबारी की इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। एक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि दूसरे का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।


गुस्साए लोगों ने भाग रहे एक आरोपी को धर दबोचा और उसकी पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। दिनदहाड़े गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।