ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar Crime: दरभंगा की महिला दारोगा पर केस मैनेज कराने को लेकर दबाव बनाने का आरोप, SSP ने दिये जांच के आदेश

DARBHANGA: बिहार की एक महिला दारोगा पर गंभीर आरोप लगा है। केस को मैनेज कराने के लिए महिला दारोगा ने चौकीदार के माध्यम से कागज पर मोबाइल नंबर लिखकर वारंटी के घर पर भेजा और परिज

 Bihar Crime: दरभंगा की महिला दारोगा पर केस मैनेज कराने को लेकर दबाव बनाने का आरोप, SSP ने दिये जांच के आदेश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DARBHANGA: बिहार की एक महिला दारोगा पर गंभीर आरोप लगा है। केस को मैनेज कराने के लिए महिला दारोगा ने चौकीदार के माध्यम से कागज पर मोबाइल नंबर लिखकर वारंटी के घर पर भेजा और परिजनों पर दवाब बनाने लगी। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिये। 


मामला दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र का है जहां भैरोपट्टी गांव निवासी वसी अहमद को कोर्ट से जारी वारंट को तामील कराने की जगह थाने की महिला दारोगा आकृति कुमारी ने चौकीदार कैलाश माध्यम से एक कागज पर मोबाइल नम्बर भेजकर मैनेज करने का दबाव बना रही थी। इस मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिया है। इस पूरे मामले की जांच का जिम्मा बहादुरपुर थानाध्यक्ष को दिया है। एसएसपी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।


बताया जाता है कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र के भैरोपट्टी गांव निवासी वसी अहमद के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी किया गया है। वसी अहमद के खिलाफ कार्रवाई के लिए बहादुरपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने 2019 बैच की दारोगा आकृति कुमारी को जिम्मा दिया था। लेकिन महिला दारोगा मैनेज करने में लग गयी। उन्होंने चौकीदार कैलाश पासवान को एक कागज पर अपना मोबाइल नम्बर भेजते हुए पीड़ित परिवार से बातचीत कर केस मैनेज करने का दबाव बना रही थी। 


जब पीड़ित परिवार ने महिला दारोगा से मिलकर बात नहीं किया तो चौकीदार कैलाश पासवान को चार बार बात करने के लिए भेजा गया और परिजनों पर दवाब बनाने को कहा गया। लेकिन किसी तरह यह बात मीडिया में आ गई तब एसएसपी ने संज्ञान लेते हुए महिला दारोगा के खिलाफ जांच का आदेश जारी कर दिया। इस मामले को एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने गम्भीरता से लेते हुए बहादुरपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार को जांच का आदेश दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी दारोगा आकृति कुमारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।