ब्रेकिंग
Facebook - Instagram पर अश्लील और चाइल्ड अब्यूज कंटेंट! NHRC ने Meta और 8 राज्यों के DGP को भेजा नोटिससलमान खान बने मसीहा, बाढ़ पीड़ित बेघर परिवारों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ; 500 नए घर बनवाने का किया ऐलान'दिलीप जायसवाल' भ्रष्टाचार खत्म करने का इलाज कर रहे या बढ़ाने का ? गजब का एंटिबायोटिक दिया- 30 जून को हटाया...20 जुलाई को आरोप पत्र गठित किया...6 अगस्त को फिर से पुराने अंचल में ही CO पद पर पोस्टिंग कर दी बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, 1000 खनन सिपाहियों की होगी भर्ती; खनिज वाहनों पर GPS अनिवार्यबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परFacebook - Instagram पर अश्लील और चाइल्ड अब्यूज कंटेंट! NHRC ने Meta और 8 राज्यों के DGP को भेजा नोटिससलमान खान बने मसीहा, बाढ़ पीड़ित बेघर परिवारों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ; 500 नए घर बनवाने का किया ऐलान'दिलीप जायसवाल' भ्रष्टाचार खत्म करने का इलाज कर रहे या बढ़ाने का ? गजब का एंटिबायोटिक दिया- 30 जून को हटाया...20 जुलाई को आरोप पत्र गठित किया...6 अगस्त को फिर से पुराने अंचल में ही CO पद पर पोस्टिंग कर दी बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, 1000 खनन सिपाहियों की होगी भर्ती; खनिज वाहनों पर GPS अनिवार्यबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान पर

पेट्रोल पंप के मैनेजर से 6.82 लाख लूटकर भाग रहे अपराधियों को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल और कार भी बरामद

DARBHANGA : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस लगातार नकेल कसने की कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में दरभंगा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी. पेट्रोल पंप के मैनेजर से बंदूक के बल पर 6.82 ल

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस लगातार नकेल कसने की कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में दरभंगा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी. पेट्रोल पंप के मैनेजर से बंदूक के बल पर 6.82 लाख लूटकर भाग रहे अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया. पुलिस ने अपराधियों के पास से लोडेड पिस्टल और कार भी बरामद किया. 


पुलिस को मिली इस बड़ी सफलता की जानकारी देते हुए दरभंगा पुलिस कप्तान बाबू राम ने बताया कि जिले के सदर थाना के मब्बी स्थित रिलायंस पेट्रोल के मैनेजर से हथियार के बल पर 6.82 लाख लूटकर भाग रहे अपराधियों को दबोचा गया. गिरफ्तार अपराधियों के पास से मारुती सुजुकी डिजायर गाड़ी और एक लोडेड पिस्टल भी जब्त किया गया. इनके पास से एक जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किया गया. 


गिरफ्तार अपराधियों की पहचान विशाल सिंह, कमलेश कुमार गौर, गौतम विश्वकर्मा, विशाल यादव, सच्चितानंद मौर्य और विशाल सिंह के रूप में की गई है. ये सभी लोग उत्तर प्रदेश के बनारस जिले के रहने वाले हैं. जिनका घर जयबाग थाना इलाके में स्थित है. दरभंगा के एसएसपी बाबू राम ने बताया कि  13 अक्टूबर की रात को अपराधी इस बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे थे. तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता