ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

फुलवारीशरीफ में छात्रा की मौत मामला: पटना पुलिस करेगी क्राइम सीन रीक्रिएशन, सातवीं मंजिल से पुतले गिराए जाएंगे

Patna Crime News: पटना के दानापुर में 12वीं छात्रा की संदिग्ध मौत मामले की जांच के लिए पुलिस आज क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी। सातवीं मंजिल से पुतले गिराकर यह पता लगाया जाएगा कि छात्रा ने खुद छलांग लगाई या किसी ने धक्का दिया।

Patna Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna Crime News: पटना के दानापुर में 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस अब क्राइम सीन को रीक्रिएट करने वाली है। इसके लिए मृतक छात्रा के वजन और कद के बराबर तीन पुतले बनाए गए हैं, जिन्हें आज बारी-बारी से बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से नीचे गिराया जाएगा। इससे यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि घटना वाले दिन छात्रा ने खुद छलांग लगाई थी या किसी ने उसे धक्का दिया था।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच की चुनौतियां

छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन शोषण के कोई संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि मौत का स्पष्ट कारण नहीं बताया गया, जिससे जांच में ठोस दिशा नहीं बन सकी है। पुलिस अब एफएसएल टीम के साथ क्राइम सीन रीक्रिएट कर घटना के वास्तविक क्रम को समझने की कोशिश करेगी।


जानकारी के मुताबिक, एक डमी को छात्रा के वजन के बराबर गिराया जाएगा ताकि यह देखा जा सके कि वह खुद कूदी या किसी ने धक्का दिया। दूसरी डमी को धक्का देकर गिराया जाएगा, जिससे घटना की संभावित परिस्थितियों की तुलना की जा सके।


CCTV फुटेज और परिजनों का आरोप

छात्रा के परिजन आरोप लगा रहे हैं कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उसे बिल्डिंग से नीचे धक्का दिया गया। कोचिंग सेंटर के CCTV फुटेज में छात्रा सफेद कपड़ों में सीढ़ियों से ऊपर जाती दिखाई दे रही है, जबकि उसके पीछे दो युवक तेजी से ऊपर चढ़ते दिख रहे हैं। फुटेज में छात्रा को गिरते हुए और युवक सीढ़ियों से नीचे लौटते हुए भी देखा गया।


हिरासत में लिए गए आरोपी

पुलिस ने शुरुआती शक के आधार पर अपार्टमेंट में काम करने वाले एक बढ़ई, एक गार्ड समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि पूछताछ में उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला। क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपियों को घटनास्थल पर भी लाया जाएगा, ताकि वास्तविक घटनाक्रम समझा जा सके।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता