ब्रेकिंग
बिहार में सरकारी डॉक्टरों का बड़ा ऐलान! वेतन रोकने पर 3 दिन का अल्टीमेटम, नहीं मानी मांग तो आंदोलनदानापुर में दबंगई का खौफ! रैपिडो से जा रही लड़की पर फायरिंग, दुकान में छिपी तो वहां से खींचकर मारी गोलीकिसानों की जमीन पर जबरन नहीं होगा कब्जा! सेटेलाइट टाउनशिप के लिए सरकार देगी ये बड़े विकल्पBihar weather : बिहार में 3 दिन मौसम का ‘रौद्र रूप’! 24-26 अगस्त तक झमाझम बारिश, आंधी और ठनका का अलर्टसारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरबिहार में सरकारी डॉक्टरों का बड़ा ऐलान! वेतन रोकने पर 3 दिन का अल्टीमेटम, नहीं मानी मांग तो आंदोलनदानापुर में दबंगई का खौफ! रैपिडो से जा रही लड़की पर फायरिंग, दुकान में छिपी तो वहां से खींचकर मारी गोलीकिसानों की जमीन पर जबरन नहीं होगा कब्जा! सेटेलाइट टाउनशिप के लिए सरकार देगी ये बड़े विकल्पBihar weather : बिहार में 3 दिन मौसम का ‘रौद्र रूप’! 24-26 अगस्त तक झमाझम बारिश, आंधी और ठनका का अलर्टसारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीर

दानापुर सोना लूटकांड में पटना पुलिस का बड़ा एक्शन, STF की टीम ने तीन लुटेरों को दबोचा

Patna Crime News: दानापुर स्टेशन के पास 14.9 किलो सोना लूटकांड का पटना पुलिस और STF ने खुलासा किया है. बिहार एसटीएफ की टीम ने लूटकांड में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने भारी मात्रा में सोना बरामद किया है.

Patna Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: पटना के खगौल थाना इलाके में दानापुर स्टेशन के पास हुए सोना लूट कांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पटना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 


एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि घटना 4 अप्रैल 2026 की है, जब बदमाशों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर एक व्यक्ति को झांसे में लिया और उसके पास मौजूद करीब 14.9 किलोग्राम सोना लूट लिया। घटना के बाद खगौल थाना पुलिस ने जांच शुरू की।


जांच के दौरान घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और कार समेत कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे। तकनीकी और वैज्ञानिक जांच के आधार पर एसटीएफ की मदद से पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को दबोच लिया। पूछताछ और निशानदेही के आधार पर पुलिस ने 5.403 किलोग्राम लूटा गया सोना, 9 जिंदा कारतूस और 1 लाख 97 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।


जांच में यह भी सामने आया है कि इस वारदात की योजना काफी पहले से बनाई जा रही थी। आरोपी पिछले डेढ़ साल से लगातार इलाके की रेकी कर रहे थे और सही मौके की तलाश में थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमरनाथ उर्फ गोपी, आदित्य गिरी उर्फ सनी और संजय कुमार के रूप में हुई है। तीनों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता