ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

शराब के नशे में धुत होकर अपराधियों ने डाला था डाका, पुलिस के हाथ अबतक खाली

PATNA : अपराधियों पर नकेल कसने की पुलिस की सारी कवायदों की हवा निकल रही है. अपराधी शराब के नशे में बड़ी-बड़ी वारदात को अंजाम देने में लगे हैं और पुलिस अपराधियों की शिनाख्त भी नहीं कर

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : अपराधियों पर नकेल कसने की पुलिस की सारी कवायदों की हवा निकल रही है. अपराधी शराब के नशे में बड़ी-बड़ी वारदात को अंजाम देने में लगे हैं और पुलिस अपराधियों की शिनाख्त भी नहीं कर पा रही है. शराब के नशे में दिया वारदात को अंजाम पूर्वी रामकृष्णा नगर के घाना कॉलोनी में शुक्रावार को घर में घूसकर लूटपाट में नयी बात सामने आई है. पीड़ित परिवार वालों ने यह बताया है कि अपराधियों ने शराब के नशे में इस वारदात को अंजाम दिया है. घर वालों का कहना है कि अपराधियों के मुंह से शराब की तेज बदबू आ रही थी. 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली इस वारदात के 24 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. पुलिस अबतक अपराधियों की शिनाख्त तक नहीं कर पाई है. सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है लेकिन पुलिस के हाथ कुछ ठोस सुराग नहीं लग पाया है. आपको बता दें कि शुक्रवार को दिनदहाड़े अपराधियो ने एलआईसी एजेंट के घर में घूसकर 2 लाख 30 हजार रुपए और जेवरात लूट लिए थे.
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता