ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

GAYA CRIME: प्रेम-प्रसंग में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

गया के कोंच थाना क्षेत्र के ददरेजी गांव में 18 वर्षीय युवक संजय कुमार को प्रेम प्रसंग के विवाद में गोली मार दी गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिहार
परिजनों में मचा कोहराम
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA:  गया जिले के कोच थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना ददरेजी बाजार से लगभग एक किलोमीटर दूर बिजहार बधार के पास की बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान 18 वर्षीय संजय कुमार के रूप में हुई है। वारदात के समय उसके दोनों पैर रस्सी से बंधे हुए थे। 


संजय अपने भाई के साथ ददरेजी में बाइक सर्विसिंग की दुकान चलाता था। स्थानीय लोगों ने उसे सुबह इलाके में घूमते हुए देखा था। इसी दौरान करीब साढ़े आठ बजे अपराधियों ने सुनियोजित तरीके से उस पर हमला कर गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे प्राथमिक उपचार के बाद कोच सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गया मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक टिकारी प्रखंड के काजिबिगहा का निवासी बताया जाता है। घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।