ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

साइबर फ्रॉड से सावधान: सेक्स रैकेट में पकड़ी गई तुम्हारी बेटी..फोन पर ठग की यह बातें सुनते ही हार्ट अटैक से मां की मौत

DESK: यदि कोई फोन पर बच्चों या परिवार के किसी सदस्य के बारे में कोई जानकारी देता है तब उस पर तुरंत विश्वास ना करें। आज कल साइबर ठग लोगों को फोन कर ऐसी बातें कह रहे हैं कि आपकी

साइबर फ्रॉड से सावधान: सेक्स रैकेट में पकड़ी गई तुम्हारी बेटी..फोन पर ठग की यह बातें सुनते ही हार्ट अटैक से मां की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: यदि कोई फोन पर बच्चों या परिवार के किसी सदस्य के बारे में कोई जानकारी देता है तब उस पर तुरंत विश्वास ना करें। आज कल साइबर ठग लोगों को फोन कर ऐसी बातें कह रहे हैं कि आपकी परेशानी बढ़ते देर नहीं लगेगी। ऐसा ही एक मामला एक महिला टीचर के साथ घटी। 


साइबर फ्रॉड ने फोन कर कहा कि तुम्हारी बेटी सेक्स रैकेट में पकड़ी गयी है। साइबर ठग की यह बात सुनते ही मां को हार्ड अटैक आया और तुरंत उनकी मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना उत्तर प्रदेश के आगरा का है जहां एक महिला शिक्षिका को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी में साइबर फ्रॉड यह कहता है कि तुम्हारी बेटी थाने में बंद है वो सेक्स रैकेट में पकड़ी गयी है। यदि उसे छुड़ाना है तो 10 मिनट के भीतर एक लाख रूपया भेजो नहीं तो जेल भेज देंगे। ठग ने मां को बेटी की आवाज भी सुनायी। 


जिसमें वो कहती है कि मम्मी मुझे बचा लो। बेटी की आवाज सुनते ही मां घबरा जाती है और अचानक हार्ड अटैक आने से उनकी मौत हो जाती है। मृतका की पहचान 58 वर्षीया मालती वर्मा के रूप में हुई है। राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल अछनेरा में वो टीचर थीं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।