ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

Cyber Crime: नए साल के जश्न के बीच अनजान नंबर से मैसेज आए तो हो जाएं सावधान, छोटी सी गलती और खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट

नववर्ष के मौके पर आपके मोबाइल पर किसी अनजान नंबर से कोई बधाई संदेश आता है तो सावधान हो जाइये क्योंकि सावधानी नहीं बरती तो खाली हो सकता है आपका बैंक एकाउंट.

cyber crime
नए साल के जश्न के बीच सावधानी है जरूरी
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Cyber Crime: नववर्ष के मौके पर साइबर ठगी का खतरा बढ़ गया है। कटिहार साइबर डीएसपी सद्दाम हुसैन ने लोगों को आगाह किया है कि अंजान नंबर से आए किसी भी बधाई संदेश या लिंक पर क्लिक न करें।


डीएसपी ने बताया कि साइबर अपराधी शादी के मौसम में डिजिटल कार्ड भेजकर लोगों को ठगते थे, अब नए साल के मौके पर भी वे इसी तरह के तरीके अपना रहे हैं। वे व्हाट्सऐप पर शुभकामना संदेश भेजते हैं और लिंक पर क्लिक करने को कहते हैं। अगर आप इन लिंक्स पर क्लिक करते हैं, तो आपके बैंक खाते से पैसे निकाले जा सकते हैं।


सद्दाम हुसैन ने बताया कि साल 2024 में कटिहार में साइबर ठगी के 93 मामले दर्ज हुए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर उनके साथ ऐसी कोई घटना होती है तो वे तुरंत साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराएं। सावधानी ही सबसे बड़ा उपाय है। अंजान नंबर से आए किसी भी संदेश या लिंक पर क्लिक करने से पहले अच्छी तरह सोचें।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता