ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े लूट, दो बाइक सवार 5 अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

SIWAN: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को बदमाश अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सीवान के दरौंदा थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां शे

सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े लूट, दो बाइक सवार 5 अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को बदमाश अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सीवान के दरौंदा थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां शेरही मीडिल स्कूल के पास दो बाइक सवार 5 अपराधियों ने हथियार के बल पर SBI के CSP संचालक से एक लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


 घटना के संबंध में बताया जाता है कि दरौंदा थाना क्षेत्र के छपरा गांव के रहने वाले मुकेश सिंह सीएसपी संचालक हैं। हसनपुरा के पकड़ी बाजार में वे एसबीआई बैंक का सीएसपी चलाते हैं। आज एक लाख रुपये लेकर वे अपने सीएसपी सेंटर की ओर जा रहे थे। 


जहां दरौंदा थाना इलाके के शेरही गांव के मीडिल स्कूल के पास दो बाइक सवार पांच अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। इस दौरान सीएसपी संचालक के चिख पुकार के बाद आस पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया था।


 स्थानीय थाने को लोगों ने इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची दरौंदा थाना पुलिस ने पीड़ित सीएसपी संचालक से पूरे मामले की जानकारी ली। जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।



रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता