ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

CSP संचालक हत्याकांड का खुलासा: दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, चचेरा भाई निकला कातिल

SUPAUL: सुपौल पुलिस ने सीएसपी संचालक संजय कुमार उर्फ राजीव की हत्या का खुलासा कर लिया है। चचेरे भाई ने ही दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। हत्या में प्रयुक्त सामान के सा

CSP संचालक हत्याकांड का खुलासा: दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, चचेरा भाई निकला कातिल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SUPAUL: सुपौल पुलिस ने सीएसपी संचालक संजय कुमार उर्फ राजीव की हत्या का खुलासा कर लिया है। चचेरे भाई ने ही दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। हत्या में प्रयुक्त सामान के साथ चचेरे भाई समेत दो अपराधियों को पुलिस ने दबोचा है। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। 


बता दें कि पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते दिनों थाना क्षेत्र के राजपुर वार्ड नम्बर 2 निवासी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अमहा पिपरा के सीएसपी संचालक संजय कुमार उर्फ राजीव कुमार की हत्या चचेरे भाई ने ही कर दी थी। सुपौल एसपी शैशव यादव ने बताया कि 20 और 21अक्टूबर 2023 को पिपरा थानान्तर्गत राजपुर वार्ड नं0-02 निवासी मिश्री कांत यादव के पुत्र संजय कुमार उर्फ राजीव कुमार के घर से ही लापता होने की सूचना मिली थी। परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर पिपरा थाना में कांड दर्ज किया गया और अज्ञात अपराधकर्मियों के विरूद्ध दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया।


लापता व्यक्ति सेण्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया अमहा पिपरा शाखा का ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए सुपौल एसडीपीओ आलोक कुमार और त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपीन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर अग्रतर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। टीम द्वारा प्राप्त सूचना एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना के करीब एक सप्ताह बाद दिनांक 29 अक्टूबर 2023 को गांव में ही करीब 500 मीटर की दूरी पर बांस झार में बने गढ़ा से लापता अपहृत सीएसपी संचालक संजय कुमार उर्फ राजीव कुमार के शव की बरामदगी की गयी। 


जिसके बाद टीम द्वारा अग्रतर कार्रवाई करते हुये घटना में संलिप्त अपराधकर्मी प्रकाश कुमार उर्फ शिवम कुमार और विकास कुमार दोनो साकिन राजपुर वार्ड नं0-02,थाना- पिपरा, जिला- सुपौल को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिये गये दोनों अभियुक्त घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किये हैं। हिरासत में लिये गये दोनों अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।


इस दौरान पुलिस टीम द्वारा मृतक का एन्ड्रायड मोबाईल,मृतक का चप्पल,घटना में प्रयुक्त कुदाल,घटना करते समय अभियुक्त का पहना हुआ पैन्ट,जो फटा हुआ है भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार हत्यारोपियों में शामिल एक अभियुक्त प्रकाश उर्फ शिवम कुमार मृतक का चचेरा भाई है जिसने अपने दोस्त के साथ मिलकर मृतक संजय उर्फ राजीव कुमार की हत्या की साजिश रचकर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता