ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

बिहार में अपराधी बेलगाम: खटाल से दूध लेकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना

घटना की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। जिसके आधार पर पुलिस अपराधियों की शिनाख्त में जुट गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

BIHAR POLICE
बुजुर्ग महिला से छिनतई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA CRIME: बिहार में अपराधी अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बार सहरसा में अपराधियों ने अपनी उपस्थित दर्ज करायी है जहां शहर के बटराहा वार्ड नं० 36 में दो अज्ञात बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने का चेन छीन लिया। दिनदहाड़े बदमाशों ने वृद्ध महिला को शिकार बनाया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 


बदमाशों की करतूत घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। इसके आधार पर पुलिस अपराधियों को पकड़ने में लगी है। घटना सदर थाना क्षेत्र के टीओपी 02 इलाके की है। बटराहा वार्ड 36 निवासी डॉ० रमेश मिश्र की 60 वर्षीय पत्नी पुनिया देवी दोपहर घर से रिफ्यूजी चौक पर दूध खरीदने के लिए निकली थी। 


इसी बीच वो बाजार से दूध लेकर वापस अपने घर के पास पहुंची ही थी कि तभी पीछे से एक बदमाश उनके गले के सोने के चेन को छीन लिया और अपने दूसरे साथी की बाइक पर सवार होकर नौ दो ग्यारह हो गया। इस दौरान पीड़िता ने जब शोर मचाया तब परिवार के लोग वहां पहुंचे और दोनों अपराधियों को पकड़ने के लिए पीछा किये लेकिन दोनों में से कोई भी अपराधी हाथ नहीं आया। 


छिनतई के बाद अपराधियों ने अपनी बाइक की स्पीड बढ़ा दी जिसे पकड़ पाना मुश्किल हो गया। बदमाशों की तस्वीर मौके वारदात लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। पीड़िता के घरवालों ने इस घटना की सूचना टीओपी थानाध्यक्ष सनोज कुमार को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। सीसीटीवी में कैद तस्वीर के आधार पर पुलिस दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।  

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता