ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं थम रहा अपराध, बेगूसराय में अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग

BEGUSARAI: जिले में पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. बेखौफ अपराधियों ने गढ़पुरा बाजार में अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दिया. अपराधियों की फायरिंग के

FirstBihar
Admin
1 मिनट
BEGUSARAI: जिले में पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. बेखौफ अपराधियों ने गढ़पुरा बाजार में अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दिया. अपराधियों की फायरिंग के चलते बाजार में अफरा तफरी मच गई. मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक अपराधियों ने दोनों हाथों में हथियार लहराते हुए खुलेआम बाजार में चार राउंड फायरिंग की. बाजार में फायरिंग की घटना के बाद दुकानदारों ने अपना दुकान बंद कर दिया. बताया जा रहा है कि पांच की तादाद में आए बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद अपराधी फरार हो गए. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपराधियों की खोजबीन की लेकिन तबतक अपराधी फरार हो चुके थे. घटना के बाद व्यवसायियों में डर का माहौल है और उन्होंने इससे पहले भी इस तरह की घटना का आरोप लगाया है. बेगूसराय से जितेंद्र की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता