ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

बिहार में क्राइम अनकंट्रोल, मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने ईंट भट्टा के मालिक को मारी गोली

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों ने पुलिस के नाक में डैम कर रखा है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है मुजफ्फरपुर जिले से जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों न

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों ने पुलिस के नाक में डैम कर रखा है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है मुजफ्फरपुर जिले से जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक ईंट भट्टा के मालिक को गोली मार दी है. घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. पूरी वारदात जिले के मीनापुर थाना इलाके के मक़सूदपुर भठ्ठा की है. जहां अपराधियों ने ईंट भट्टा के मालिक को ही गोली मार दी है. बताया जा रहा है कि राजा कुमार अपने अल्टो गाड़ी से भट्टा पर जा रहे थे कि तभी अपराधियों ने उनकी गाड़ी को घेरकर गोली बरसा दी. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक जख्मी व्यक्ति के सिर में गोली लगी है. घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है. आनन फानन में जख्मी को इलाज के लिए बैरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां ICU में उसका इलाज कराया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर घटना की खबर मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. मुजफ्फरपुर से सोनू शर्मा की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता