ब्रेकिंग
बिहार डीएलएड में बड़ा बदलाव: EWS को छोड़ अन्य वर्गों के अभ्यर्थियों को 5% अंकों की छूट, जानें किसे मिलेगा लाभBihar News : CM सम्राट का बड़ा ऐलान! नवंबर तक बिहार में आएगा ₹5 लाख करोड़ का निजी निवेश, 12 टाउनशिप में बनेंगे इंडस्ट्रियल हबIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाबिहार डीएलएड में बड़ा बदलाव: EWS को छोड़ अन्य वर्गों के अभ्यर्थियों को 5% अंकों की छूट, जानें किसे मिलेगा लाभBihar News : CM सम्राट का बड़ा ऐलान! नवंबर तक बिहार में आएगा ₹5 लाख करोड़ का निजी निवेश, 12 टाउनशिप में बनेंगे इंडस्ट्रियल हबIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगा

UP: मूर्ति चोर निकला समाजवादी पार्टी का नेता, राम-जानकी और लक्ष्मण की 30 करोड़ की मूर्तियां बरामद

UP: उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर पुलिस ने मूर्ति चोरी के एक मामले का खुलासा किया है. मूर्ति चोरी में शामिल समाजवादी पार्टी के नेता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

crime news
30 करोड़ की मूर्तियां बरामद
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

UP: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के पड़री थाना क्षेत्र स्थित राम जानकी मंदिर से 14 जनवरी को चोरी हुई करोड़ों रुपये की अष्टधातु की मूर्ति को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि मूर्ति की चोरी खुद मंदिर के पुजारी वंशीदास ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी।


पुलिस जांच में सामने आया है कि पुजारी ने मंदिर की संपत्ति पर अपना अधिकार जमाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था। उसने प्रयागराज के समाजवादी पार्टी के एक नेता राम बहादुर पाल और उसके साथियों की मदद से मूर्ति को चुराकर हैमाई पहाड़ी मंदिर में छिपा दिया था।


मंदिर की संपत्ति को लेकर पुजारी वंशीदास और महंत जयराम दास के बीच विवाद चल रहा था। पुजारी ने अपनी योजना को अंजाम देने के लिए समाजवादी पार्टी के नेता राम बहादुर पाल और उसके साथियों की मदद ली। चोरी गई मूर्ति की कीमत लगभग 30 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने पुजारी वंशीदास, समाजवादी नेता राम बहादुर पाल, उसके ड्राइवर लवकुश पाल और मुकेश कुमार सोनी को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस ने मंदिर के पुजारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। तकनीकी साक्ष्यों और गहन पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपियों तक पहुंची और मूर्ति को बरामद कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने सबसे पहले सुनार को बुलाकर मूर्तियों की जांच कराई थी। जब मूर्तियां बेशकीमती निकलीं, तो उन्होंने उन्हें चोरी करवा दिया।


UP: मूर्ति चोर निकला समाजवादी पार्टी का नेता, राम-जानकी और लक्ष्मण की 30 करोड़ की मूर्तियां बरामद