ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

Crime News: 50 रुपए देकर नाबालिग को साथ ले गया जावेद, कब्रिस्तान में गंदी फिल्म दिखाकर बनाया हवस का शिकार

DESK: नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आरोपी एक नाबालिग बच्ची को पचास रुपए देने का लालच देकर अपने साथ कब्रिस्तान में ले ग

Crime News: 50 रुपए देकर नाबालिग को साथ ले गया जावेद, कब्रिस्तान में गंदी फिल्म दिखाकर बनाया हवस का शिकार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आरोपी एक नाबालिग बच्ची को पचास रुपए देने का लालच देकर अपने साथ कब्रिस्तान में ले गया और जबरन उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। 


जानकारी के मुताबिक, बीते 26 सितंबर को 10 साल की नाबालिग बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक लापता हो गई थी। काफी देर तक जब बच्ची वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान पड़ोस के ही युवक ने परिजनों को बताया कि जावेद बच्ची को अपनी स्कूटर पर बैठाकर ले जा रहा था।


इस बात की जानकारी मिलते ही बच्ची के परिजन आरोपी जावेद के घर पहुंचे और पूछताछ शुरू की। जिसके बाद जावेद के परिजनों ने पीड़िता के परिजनों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। मोहल्ले के लोगों के बीच बचाव कर जावेद को फोन कराया और उसे घर बुलाने को कहा। जावेद की पत्नी ने फोन किया तो उसने फोन पर ही पीड़िता के परिजनों से गाली गलौज शुरू कर दी।


कुछ देर बाद आरोपी जावेद घर लौटा और खुद को बेकसूर बताता रहा। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस जावेद को अपने साथ थाने ले गई और बच्ची को तलाश ही रही थी कि वह कब्रिस्तान की तरफ से घर आती दिखी। बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को बताया कि 50 रुपए देने की बात कहकर जावेद उसे अपने साथ ले गया था और उसके साथ गलत काम किया।