ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

Bihar Crime News: फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लूटपाट, बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट लिए इतने रुपए

Bihar Crime News: बिहार के जमुई में अपराधियों ने एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से दिनदहाड़े लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: जमुई में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। बदमाशोंने सिकन्दरा के ईटासागर गांव के धमना मुसहरी के पास बंधन बैंक के कर्मी के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है।


जानकारी के मुताबिक, बंधन बैंक का कर्मी लोन का पैसा कलेक्ट कर लौट रहा था, तभी घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़ित बंधन बैंक कर्मी गौरव कुमार ने बताया कि हर दिन की तरह लोन का पैसा कलेक्ट करने ईटासागर गांव होते हुए धमना की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में दो युवकों ने जबरदस्ती इनका रास्ता रोककर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। 


बैंककर्मी ने बताया कि बैग में एक टैब और 43,300 हजार कैश था। घटना की सूचना सिकंदरा पुलिस को दी गई। जिसके बाद सिकंदरा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती और मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन घटना की पुष्टि की गई है और उन्होंने कहा है कि माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लगभग 60 हजार की लूट हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता