ब्रेकिंग
बिहार डीएलएड में बड़ा बदलाव: EWS को छोड़ अन्य वर्गों के अभ्यर्थियों को 5% अंकों की छूट, जानें किसे मिलेगा लाभBihar News : CM सम्राट का बड़ा ऐलान! नवंबर तक बिहार में आएगा ₹5 लाख करोड़ का निजी निवेश, 12 टाउनशिप में बनेंगे इंडस्ट्रियल हबIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाबिहार डीएलएड में बड़ा बदलाव: EWS को छोड़ अन्य वर्गों के अभ्यर्थियों को 5% अंकों की छूट, जानें किसे मिलेगा लाभBihar News : CM सम्राट का बड़ा ऐलान! नवंबर तक बिहार में आएगा ₹5 लाख करोड़ का निजी निवेश, 12 टाउनशिप में बनेंगे इंडस्ट्रियल हबIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगा

Bihar Crime News: Flipkart के गोदाम में देर रात बदमाशों ने मचाया भारी उत्पात, लूटपाट के दौरान डिलीवरी बॉय की गोली मारकर हत्या

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में रविवार की देर रात अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया. बदमाशों ने फ्लिपकार्ट के गोदाम में लूटपाट की और विरोध करने पर एक डिलीवरी बॉय की गोली मारकर हत्या कर दी.

crime news
अपराधियों के हौसले बुलंद
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर से अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। रविवार को देर रात बदमाशों ने फ्लिपकार्ट गोदाम में धावा बोल दिया और जमकर लूटपाट की। इस दौरान बदमाशों ने एक डिलीवरी बॉय को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा स्थित फ्लिपकार्ट गोदाम की है। 


दरअसल, फ्लिपकार्ट बॉय पूरे दिन का कलेक्शन कर गोदाम में हिसाब खिताब कर रहे थे। इस दौरान लगभग 9 से 10 अपराधियों ने गोदाम में धाबा बोल दिया और करीब 4 लाख 93 हजार रुपए लूट लिए। जिसके बाद डिलीवरी बॉय सायरन बजाने लगा तो उसे गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में घायल डिलीवरी बॉय को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मौके पर पहुंते मुजफ्फरपुर एसपी सुशील कुमार ने बताया कि 8 से 10 अपराधियों ने गोदाम पर धावा बोला था।   जिसमें 4 लाख 93 हजार कैश लूट की बात सामने आ रही है। लूट के दौरान एक व्यक्ति को गोली मार दिया गया है, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। अपराधियों के गिरफ्तार के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतक की पहचान मनियारी थाना क्षेत्र के सिलौत गांव के निवासी प्रकाश कुमार मिश्रा के रूप में हुई है।

रिपोर्ट - राजन कुमार, मुजफ्फरपुर