ब्रेकिंग
देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू

Bihar Crime News: जानलेवा हमले में बाल-बाल बची महिला की जान, 6 महीने के मासूम को लगी गोली

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला की जान लेने की कोशिश की है. गोलीबारी की घटना में महिला तो बच गई लेकिन 6 माह की बच्ची के हाथ मो गोली लग गई है.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News:  सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां थाना क्षेत्र के पुरनदाहा वार्ड नंबर 13 में बीती देर रात दो की संख्या अज्ञात अपराधी ने घर में घुसकर एक महिला पर गोली चलाई हालांकि गोली महिला को न लगकर उसके पास मौजूद उसकी 6 माह की बेटी के बाएं हाथ में लगी, जिससे मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है।


घटना में 6 माह की मासूम बच्ची शिवांगी की 30 वर्षीय मां प्रमिला देवी के चेहरे गोली के बारूद का छींटा पड़ने से वह भी जख्मी हो गई हैं। दोनों को डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने गुरुवार की सुबह त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से 6 माह की मासूम शिवांगी का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दूसरो अस्पताल रेफर कर दिया है। 


पीड़िता के परिजनों ने बताया कि बीती देर रात पप्पू सरदार की 30 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी जिस कमरे में सोई थी वहां दो की संख्या में अपराधी आए और घर का दरवाजा खोलने के लिए बोले और जब घर का दरवाजा नहीं खोले तो अपराधियों ने घर के दरवाजे की रस्सी काट दिया और घर के अंदर जा पहुंचे। जब महिला और इनके परिजनों द्वारा विरोध किया गया तो अपराधियों ने महिला पर जानलेवा हमला कर गोली चला दिया।


गोली 30 वर्षीय प्रमिला देवी को नहीं लग कर उसके पास सोई उसकी 6 माह की बेटी के बाएं हाथ में लगी, जिससे वह जख्मी हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस कर्मियों ने दोनों को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया। वहीं अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि गोली लगने से छह सात माह की एक बच्ची जख्मी हुई है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया है। त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि पीड़िता द्वारा लिखित शिकायत किया गया है। केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता