ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

Bihar News: डॉक्टर की बेरहमी से हत्या, बदमाशों ने पहले आंख फोड़ी और बाद में सीने में दाग दी गोली

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद में एक ग्रामीण डॉक्टर की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है.

crime news
अपराधियों के हौसले बुलंद
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां बदमाशों ने एक ग्रामीण डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी है। डॉक्टर का शव नगर के किनारे से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल से पुलिस ने डॉक्टर की बाइक को बरामद किया है। घटना बारुण थाना क्षेत्र के पटना कैनाल स्थित मितराद गांव के पास की है।


मृतक ग्रामीण डॉक्टर की पहचान अनिल कुमार सिंह के रूप में हुई है। अनिल सासाराम के मोरसराय के रहने वाले थे और ओबरा में निजी क्लिनिक चलाते थे। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


ऐसी संभावना जताई जा रही है कि ग्रामीण डॉक्टर मकर संक्रांति के मौके पर बाइक से अपने घर जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में बदमाशों ने उनकी जान ले ली है। एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि डॉक्टर की एक आंख फोड़ दी गई थी और सीने में गोली मारी गई है। घटना स्थल से एक बैक भी बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों को तलाश रही है।