ब्रेकिंग
देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू

Bihar Crime News: पटना के पेपर मिल में मिला खून से लथपथ शव, CCTV ने खोल दिया मौत का राज

Bihar Crime News: राजधानी पटना के पटनासिटी स्थित दीदारगंज थाना क्षेत्र में पेपर मिल से एक शख्स का खून से सना शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने पेपर मिल में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज चेक किया तो सारी सच्चाई सामने आ गई.

Bihar News
पटना में शव मिलने से सनसनी
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुली स्थित पेपर मिल में खून से लथपथ कर्मचारी का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। 


मृतक की पहचान समस्तीपुर निवासी उपेंद्र राय के रूप में किया है। मृतक के परिजन और पेपर मिल के कर्मचारी इसे हत्या बता रहे है। मृतक उपेंद्र राय शव का सिर चपटा नजर आ रहा है। परिजनों के आक्रोश को देखते हुए घटना स्थल पर एफएसएल की टीम और डॉग स्कॉड की टीम को भी बुलाया गया है, जो उपेंद्र राय की मौत की जांच कर रही है।


फतुहां डीएसपी ने कहा है कि पेपर मिल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। मौत का कारण मृतक के ऊपर जेवीसी मशीन द्वारा सोए हुए उपेंद्र राय के ऊपर चढ़ने से हुई है। फिलहाल पुलिस पेपर मिल के कर्मचारी और उसके परिजनों को समझा बुझाकर मामला को शांत कराया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेजने की तैयारी में जुट गए है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता