ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

Dahi Gop Murder Case: दही गोप हत्याकांड में एक और अपराधी अरेस्ट, सोशल मीडिया के जरिए नए लड़कों को गैंग में करता था शामिल

Dahi Gop Murder Case: राजधानी पटना में पिछले दिनों हुए दही गोप की हत्या मामले में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने हत्याकांड में शामिल एक और बदमाश को अरेस्ट किया है.

crime news
एक और बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Dahi Gop Murder Case: पटना के चर्चित दही गोप हत्याकांड में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल एक और बदमाश को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार अपराधी सोशल मीडिया के जरिए नए लड़कों को अपने गिरोह में शामिल करता था। पुलिस के सामने उसने अपना अपराध स्वीकार किया है।


दरअसल, बीते 21 दिसंबर को पोठिया बाजार में रंजीत यादव उर्फ दही गोप और उनके साथ विकास कुमार उर्फ गोरख राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने पहले ही राहुल कुमार गुप्ता उर्फ जेनरेटर, शुभम कुमार उर्फ चड्डा, अंकित कुमार गुप्ता और अंकित राजपुत को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 


पुलिस ने इसी मामले में हत्याकांड में शामिल अपराधी अरुण कुमार उर्फ अरुण डीएफसी को अरेस्ट किया है। अरुण सोशल मीडिया पर फाइटर क्लब(डीएफसी) के नाम से अकाउंट चलाता था और इसी अकाउंट के जरिए गिरोह में नए लड़कों को शामिल कराता था। दही गोप के हत्या की साजिश इसी के घर पर रची गई थी। गिरफ्तार बदमाश ने पुलिस के सामने अपना अपराध स्वीकार किया है।


इससे पहले बीते 22 जनवरी को पटना के दानापुर के चर्चित दही गोप हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी थी। पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी राहुल जेनरेटर और शुभूम कुमार उर्फ चड्डा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वर्चस्व की लड़ाई में इन्होंने घटना को अंजाम दिया था।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता