ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Robbery In Begusarai: प्राइवेट कंपनी के स्टाफ से दिनदहाड़े 4 लाख की लूट, पिस्टल दिखाकर रुपयों से भरा बैग लेकर भागे बदमाश

बेगूसराय में बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे है. बदमाशों ने एक निजी कंपनी के स्टाफ से पिस्टल दिखाकर चार लाख रुपए लूट लिए हैं.

robbery in begusarai
कंपनी के स्टाफ से लूटपाट
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Robbery In Begusarai: बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस को चुनौती देते हुए लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा सवार सीएमएस कंपनी के स्टाफ से चार लाख रुपए लूटकर फरार हो गए हैं। घटना नगर थाना क्षेत्र के खातोपुर स्थित मां दुर्गा इमरजेंसी हॉस्पिटल के पास की है।


घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। पीड़ित कर्मी की पहचान पटना जिला अंतर्गत हाथीदह थाना क्षेत्र के दरियापुर के रहने वाले सेवक पासवान के बेटे सिकंदर कुमार के रूप में हुई है। पीड़ित ने बताया कि वह रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विस में स्टाफ है। प्रत्येक दिन की तरह विभिन्न जगहों से कंपनी का 4 लाख रुपए वसूल कर ई रिक्शा से एसबीआई बैंक मुख्य शाखा बेगूसराय में जमा करने जा रहा था।


इसी दौरान बीच रास्ते में मां दुर्गा इमरजेंसी हॉस्पिटल के पास मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों के द्वारा ई-रिक्शा को रुकवा कर हथियार का भय दिखाते हुए रुपए से भरा बैग छीनकर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह घटनास्थल पहुंचकर आसपास लगे CCTV फुटेज एवं तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से घटना में संलिप्त बदमाशों की पहचान के लिए छानबीन में जुट गई है।


उधर, बेगूसराय एसपी मनीष ने घटना को गंभीरता से लेते हुए सदर डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में एक टीमका गठन किया है, जो पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता