ब्रेकिंग
एक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातमभोजपुर में बिगड़े हालात! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, जलस्तर बढ़ने से कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट; तीन स्कूलों में पढ़ाई बंदपापी पिता की शर्मनाक करतूत: नाबालिग बेटी से कई बार जबरन बनाए शारीरिक संबंध, विरोध करने पर करता था मारपीटबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीएक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातमभोजपुर में बिगड़े हालात! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, जलस्तर बढ़ने से कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट; तीन स्कूलों में पढ़ाई बंदपापी पिता की शर्मनाक करतूत: नाबालिग बेटी से कई बार जबरन बनाए शारीरिक संबंध, विरोध करने पर करता था मारपीटबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसी

कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े मर्डर: पेशी के लिए आए कैदी की गोली मारकर हत्या

SAHARSA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सहरसा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है

कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े मर्डर: पेशी के लिए आए कैदी की गोली मारकर हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सहरसा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां कोर्ट में पेशी के दौरान एक कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। 


बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने पेशी के लिए आए कैदी को तीन गोली मारी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। कोर्ट में मर्डर की घटना जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस फिलहाल इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। पुलिस ने पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी है।घटना के बाद इलाके में गश्ती और सघन जांच अभियान तेज कर दी गयी है।   


ताजा जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान प्रभाकर कुमार के रूप में हुई है। जो हत्या के जुर्म में सहरसा मंडल कारा में बंद था। घटना की सूचना मिलते ही सहरसा एसपी लिपि सिंह पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। प्रभाकर कुमार को किसने और क्यों मारा इसका पता अभी नहीं चल सका है। हालांकि मौके से एक शख्स को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े मर्डर: पेशी के लिए आए कैदी की गोली मारकर हत्या

कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े मर्डर: पेशी के लिए आए कैदी की गोली मारकर हत्या

कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े मर्डर: पेशी के लिए आए कैदी की गोली मारकर हत्या

कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े मर्डर: पेशी के लिए आए कैदी की गोली मारकर हत्या

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता